ramayan story in hindi
विषयविवरण
घटनाशूर्पणखा की नाक काटना
स्थानपंचवटी वन
मुख्य पात्रशूर्पणखा, राम, लक्ष्मण, सीता
किसने काटीलक्ष्मण ने
कारणमाता सीता पर हमला
परिणामसीता हरण की नींव
पढ़ने का समय6 मिनट

शूर्पणखा की नाक

“नमस्ते बच्चों! आज हम जानेंगे कि पंचवटी के सुंदर वन में ऐसा क्या हुआ था कि लक्ष्मण जी को शूर्पणखा (Shurpanakha)की नाक काटनी पड़ी ? “Shurpanakha ki naak kyu kati” यह रामायण का सबसे नाटकीय प्रसंग है जो सीता हरण की नींव बना।”।यह घटना न केवल रामायण की कथा को आगे बढ़ाती है, बल्कि इसमें कई नैतिक और सामाजिक संदेश भी छिपे हुए हैं।

कौन थी शूर्पणखा? (Who was Shurpanakha)

शूर्पणखा विश्रवा ऋषि व कैकसी की पुत्री थी। वह एक राक्षसी थी और लंका के राजा रावण की छोटी बहन थी। उसका नाम “शूर्पणखा”(Shurpanakha) इसलिए पड़ा क्योंकि उसके नाखून सूप (शूर्प) की तरह बड़े और नुकीले थे। वह अपने भाइयों, रावण और कुम्भकर्ण, के साथ लंका में रहती थी।

Shurpanakha-ki-nak

शूर्पणखा का राम और लक्ष्मण से मिलना

जब भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास पर थे, तो वे पंचवटी (वर्तमान में नासिक के पास) में ठहरे हुए थे। शूर्पणखा उसी वन में घूम रही थी और उसकी नजर राम पर पड़ी। राम के सुंदर रूप और तेज से वह मोहित हो गई।

ramayan story in hindi

शूर्पणखा ने राम के सामने प्रस्ताव रखा कि वह उसके साथ विवाह कर ले और उसके साथ रहने लगे। श्री राम को शूर्पणखा की असलियत पहचानते देर न लगी इसलिए उन्होंने थोड़ा परिहास करते हुए कहा “देवी, मैं विवाहित हूँ और मेरी पत्नी सीता सदा मेरे साथ रहती है। तुम मेरे छोटे भाई लक्ष्मण के पास जाओ। वे युवा हैं, पराक्रमी हैं और इस वन में अपनी पत्नी (उर्मिला) के बिना अकेले रह रहे हैं। वे ही तुम्हारी इस इच्छा पर विचार कर सकते हैं।”


राम का जवाब और शूर्पणखा (Shurpanakha) का लक्ष्मण की ओर रुख

शूर्पणखा लक्ष्मण के पास गई और उनसे विवाह का प्रस्ताव रखा। लक्ष्मण जी भी उसी परिहास को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं—“मैं तो भाई का दास हूँ, मुझसे विवाह करके तुम दासी बन जाओगी। तुम वापस राजा राम के पास जाओ।”


Shurpanakha-ki-nak

शूर्पणखा का क्रोध और लक्ष्मण का प्रतिकार

शूर्पणखा को लग गया कि राम और लक्ष्मण उसका मजाक उड़ा रहे हैं। उसी समय सीता जी भी कुटिया से बाहर आ गई । शूर्पणखा की क्रूर दृष्टि कुटिया के द्वार पर खड़ी सौम्य, अत्यंत कोमल और डरी हुई माता सीता पर जाकर टिक गई। शूर्पणखा के भीतर की राक्षसी प्रवृत्ति पूरी तरह जाग चुकी थी। उसने सोचा कि जब तक यह स्त्री जीवित है, राम कभी उसके वश में नहीं आएंगे।

शूर्पणखा (दहाड़ते हुए): “इस फीके रूप वाली मानुषी के कारण ही तुम मेरा तिरस्कार कर रहे हो न? लो, आज मैं तुम्हारी आँखों के सामने ही इसे चबा डालती हूँ। न यह रहेगी, न तुम्हारा यह घमंड!”

​यह कहते ही शूर्पणखा ने अपनी मायावी सुंदरी का रूप त्याग दिया। वह बिजली की गति से माता सीता को निगलने के लिए उनकी तरफ झपटी।यह देखकर लक्ष्मण ने तुरंत अपनी तलवार निकाली और शूर्पणखा की नाक और कान काट दिए।

शूर्पणखा चीखती-चिल्लाती हुई वहां से भाग गई। उसका रूप विकृत हो चुका था, और वह अपने भाई खर और दूषण के पास गई, जो उसी वन में रहते थे।


ramayan story in hindi

खर और दूषण का युद्ध

खून से लथपथ और भयंकर पीड़ा से तड़पती हुई शूर्पणखा सीधे अपने पराक्रमी भाई खर और दूषण के दरबार में पहुँची।अपनी कटी हुई नाक और विकृत चेहरा दिखाकर उसने पूरी सभा को स्तब्ध कर दिया । उसने रोते हुए बताया कि पंचवटी में दो मानव राजकुमार आए हैं, उन वनवासियों ने न केवल मेरी नाक काटी है, बल्कि तुम्हारे पौरुष को भी चुनौती दी है।

आसमान को चीरती हुई भयंकर गर्जना के साथ खर, दूषण और उनकी पूरी आसुरी सेना श्री राम से प्रतिशोध लेने के लिए पंचवटी की ओर निकल पड़ी।राम और लक्ष्मण ने खर और दूषण की पूरी सेना का सफाया कर दिया और दोनों भाइयों को युद्ध में मार डाला।


शूर्पणखा (Shurpanakha) का लंका जाना और रावण को उकसाना

ramayan ki kahani

शूर्पणखा ने जब देखा कि उसके भाई मारे गए हैं, तो वह सीधे लंका पहुंची शूर्पणखा ने भरे दरबार में विलासी रावण को धिक्कारते हुए खर-दूषण और चौदह हजार राक्षसों की सेना के सर्वनाश का समाचार दिया।अपनी कटी नाक दिखाकर वह बोली कि राम-लक्ष्मण कोई साधारण मानव नहीं हैं, उन्होंने तुम्हारे पराक्रम का घोर उपहास उड़ाया है।

उसने रावण को उकसाने के लिए माता सीता के अद्वितीय सौंदर्य का वर्णन करते हुए कहा कि वह केवल तुम्हारी रानी बनने के योग्य है।

अंत में उसने ललकारते हुए कहा कि यदि तुममें साहस है, तो तुरंत पंचवटी जाओ, राम से बदला लो और सीता का हरण कर लाओ। रावण ने शूर्पणखा की बात मानी और सीता का हरण करने की योजना बनाई।


घटना का महत्व

ramayan ki kahani
  1. राम-रावण संघर्ष की शुरुआत: शूर्पणखा की घटना ने राम और रावण के बीच युद्ध की नींव रखी।
  2. नैतिक संदेश: यह घटना हमें सिखाती है कि अहंकार और क्रोध व्यक्ति को विनाश की ओर ले जाते हैं।

“अगर आपको यह ramayan story in hindi पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों और बच्चों के साथ जरूर शेयर करें। इसके साथ ही अगली कहानी Tadka in Ramayan भी अवश्य पढ़ें”

Q1. शूर्पणखा की नाक किसने काटी?

लक्ष्मण ने, जब शूर्पणखा ने माता सीता पर हमला किया।

Q2. शूर्पणखा कौन थी?

रावण की छोटी बहन, विश्रवा ऋषि की पुत्री।

Q3. शूर्पणखा की नाक काटने का क्या परिणाम हुआ?

इसी घटना के कारण रावण ने सीता हरण की योजना बनाई।

Q4. शूर्पणखा का असली नाम क्या था?

शूर्पणखा का असली नाम मीनाक्षी था।

Q5. पंचवटी कहाँ है?

पंचवटी वर्तमान में महाराष्ट्र के नासिक के पास स्थित है।

One thought on “Shurpanakha Ki Naak Kyu Kati? | रामायण में शूर्पणखा की नाक क्यों काटी गई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *