राम को 14 साल का वनवास क्यों मिला — कैकेयी दशरथ और राम की पूरी कहानीराम को 14 साल का वनवास क्यों? — रामायण की सबसे dramatic कहानी
विषयविवरण
कहानीराम का 14 वर्ष का वनवास
स्थानअयोध्या → चित्रकूट → पंचवटी → लंका
मुख्य पात्रराम, सीता, लक्ष्मण, कैकेयी, दशरथ, मंथरा
वनवास किसने मांगारानी कैकेयी ने
14 साल का कारणत्रेतायुग का राजपद नियम
रामायण कांडअयोध्या कांड
पढ़ने का समय7 मिनट
  • रानी कैकेयी ने 10 या 12 नहीं — पूरे 14 साल का वनवास राम के लिए मांगा, इसका एक राजनीतिक कारण था
  • त्रेतायुग का नियम — व्यक्ति 14 साल राजगद्दी छोड़ने पर राजा बनने का अधिकार हमेशा के लिए खो जाता था ।
  • बहुत कम लोग जानते हैं कि लक्ष्मण ने 14 साल तक एक भी रात नींद नहीं ली ।

राम को 14 साल का वनवास क्यों मिला — यह सवाल तो सभी जानते हैं, लेकिन 14 साल ही क्यों, 10 या 12 क्यों नहीं? इसका रहस्य को बहुत कम लोग जानते होंगे। आज हम रामायण के अयोध्या कांड की इस रोचक और भावपूर्ण कथा शुरू करते हैं। कौशल प्रदेश के राजा दशरथ की तीन रानियां थी । राजा दशरथ बहुत पराक्रमी थे और विश्व में उनका कुल रघुकुल नाम से विख्यात था । दशरथ एक बात से बहुत परेशान रहते थे कि उन्हें कोई पुत्र नहीं था,हालांकि उनकी तीन पत्नियां कौशल्या,कैकेयी और सुमित्रा थीं ।

राजा दशरथ के चार पुत्र कैसे हुए?

कौशल प्रदेश के महाराज दशरथ बहुत पराक्रमी थे। उनका रघुकुल नाम से विख्यात था। लेकिन एक बात से वे बहुत परेशान रहते थे — उन्हें कोई पुत्र नहीं था।
ऋषि मुनियों की सलाह पर दशरथ ने पुत्रकामेष्टि यज्ञ किया। यज्ञ की अग्नि से एक दिव्य प्राणी सुनहरी खीर लेकर प्रकट हुआ। दशरथ ने यह खीर अपनी तीनों रानियों को दी — कौशल्या ने राम को, सुमित्रा ने लक्ष्मण और शत्रुघ्न को, और कैकेयी ने भरत को जन्म दिया।

राम को 14 साल का वनवास — पुत्रकामेष्टि यज्ञ में दशरथ को चार पुत्रों की प्राप्ति
पुत्रकामेष्टि यज्ञ — जब दिव्य अग्नि से प्रकट हुई खीर से दशरथ को चार पुत्र मिले

राजा दशरथ ने कैकेयी (कैकई) को दो वरदान कब दिए थे ?

इससे पूर्व देवताओं और असुरों के बीच युद्ध में, दशरथ कैकेयी के साथ, राक्षसों के खिलाफ लड़ने में मदद करने के लिए देवलोक गए। शंबर और उसकी असुर सेना द्वारा किए गए जादू के कारण देव कमजोर स्थिति में थे।
दशरथ रथ पर सवार होकर, एक ही समय में सभी दिशाओं में असुरों का सामना कर रहे थे।

इस लड़ाई में, उनके रथ को तेजी से हर दिशा में मोड़ना पड़ा। युद्ध के दौरान,रथ का एक पहिया निकल गया, और पहिया अलग होने ही वाला था कि कैकेयी ने अपनी अंगुली पहिए में डाल दी और रथ को स्थिर रखा।
युद्ध में जीत होने पर राजा दशरथ कैकेयी की वीरता से प्रसन्न हुए और उन्होंने कैकेयी को दो वरदान देने की पेशकश की। कैकेयी ने कहा — “अभी नहीं, जरूरत पड़ने पर मांगूंगी।

राम को 14 साल का वनवास — कैकेयी ने युद्ध में दशरथ का रथ थामकर बचाई थी जान
कैकेयी की वीरता — जब अपनी अंगुली से रथ का पहिया थामकर दशरथ की जान बचाई

कैकेयी ने 14 साल ही क्यों मांगे — 10, 12 या 13 क्यों नहीं?

राम को 14 साल का वनवास क्यों मिला — यह जानने से पहले यह समझो कि 14 साल ही क्यों?
रानी कैकेयी राजनीति की गहरी जानकार थीं। उन्हें त्रेतायुग के राजपद का नियम पता था:
त्रेतायुग में नियम था — यदि कोई राजकुमार 14 वर्ष तक राजगद्दी छोड़ दे तो वह राजा बनने का अधिकार सदा के लिए खो देता है।
इसीलिए कैकेयी ने 10, 12 या 13 साल नहीं मांगे। 14 साल — यह वह संख्या थी जो राम को हमेशा के लिए राजगद्दी से दूर रख सकती थी।
लेकिन विधि के विधान ने कुछ और ही सोचा था — राम वनवास में गए, रावण का वध किया, और 14 साल बाद अयोध्या लौटकर राजा भी बने!

मंथरा ने कैकेयी को कैसे भड़काया?

समय बीतने पर पर वे राजकुमार युवा हुए । एक दिन राजा दशरथ ने राज कार्य से मुक्त होने तथा राजकुमारों में सबसे बड़े और योग्य श्री राम को अपना उत्तराधिकारी चुनने के लिए अपने मंत्री परिषद और ऋषि मुनियों से परामर्श मांगा ,जिसपर सभा ने स्वीकृति भी दे दी ।

राम को 14 साल का वनवास — मंथरा ने कैकेयी को भड़काया
मंथरा की कुटिल चाल — जब दासी ने कैकेयी के मन में राम के विरुद्ध जहर भरा

जब राम के राज्याभिषेक की घोषणा हुई तो पूरी अयोध्या में खुशी छा गई। स्वयं कैकेयी भी प्रसन्न थीं। लेकिन कैकेयी की दासी मंथरा को यह बात अच्छी नहीं लगी।
मंथरा ने कैकेयी को भड़काया — “अगर राम राजा बने तो कौशल्या राजमाता बनेगी और तुम्हारा दर्जा कम हो जाएगा। अपने बेटे भरत के बारे में सोचो।”
मंथरा की बातों में आकर कैकेयी कोप भवन चली गई।

रानी कैकेयी ने क्या वरदान मांगे?

राजा दशरथ ने कैकेयी को मनाने के लिए कोप भवन गए और खुशी खुशी कुछ भी देने का आश्वाशन दिया । रानी ने पहले तो राजा दशरथ को अपने बकाया दो वरदानों के बारे में याद दिलाया । राजा ने पूर्ण मन से वरदान बकाया होना स्वीकार किया और वरदान मांगने को कहा ।

राम को 14 साल का वनवास — कैकेयी के वरदान सुनकर दशरथ मूर्छित हो गए
दशरथ का दर्द — जब कैकेयी के निर्मम वरदान सुनकर राजा मूर्छित होकर गिर पड़े

रानी कैकेयी ने पहला वरदान अपने पुत्र राजकुमार भरत को राजा बनाने और दूसरा वरदान राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास मांगा। यह सुनकर दशरथ मूर्छित हो गए और कैकेयी के महल में दयनीय अवस्था में रात बिताई।
अगले दिन भी राजा दशरथ ने रानी कैकेयी से बड़ी मिन्नतें की। हालांकि रानी कैकेयी नहीं मानीं।

चौपाई — रामचरितमानस:
रघुकुल रीत सदा चली आई।
प्राण जाए पर वचन न जाई॥

अर्थ: रघुकुल में यह परंपरा सदा से चली आई है — प्राण चले जाएं लेकिन वचन कभी न टूटे।

तब राजा दशरथ ने अपने कुल की मर्यादा को निभाते हुए भगवान श्रीराम को दुःख भरे मन से वनवास का आदेश दे दिया।

भगवान राम ने वनवास कैसे स्वीकार किया?

भगवान श्रीराम ने तत्क्षण पिता के आदेश को स्वीकार कर वनवास को चुन लिया। उनके चेहरे पर कोई दुख नहीं था।
भगवान श्रीराम के वनवास जाने की बात आग की तरह पूरे अयोध्या में फैल गई — जो उनके भाई भरत तक भी जा पहुँची जो उस समय अपने ननिहाल में थे।

राम को 14 साल का वनवास — राम सीता लक्ष्मण का अयोध्या से वन प्रस्थान
वनवास प्रस्थान — जब राम सीता और लक्ष्मण वल्कल वस्त्र पहनकर अयोध्या छोड़कर वन को चले

जब भरत और शत्रुघ्न ननिहाल से अयोध्या लौटे तो उन्होंने देखा कि पूरी नगरी शोक में डूबी है। राजमहल सूना पड़ा है और पिता दशरथ का निधन हो चुका है। जब भरत को पता चला कि उनकी माता कैकेयी की जिद से राम को वनवास हुआ और पिता ने प्राण त्याग दिए तो वे क्रोध और दुख से भर गए। भरत ने माता कैकेयी को धिक्कारा और राजगद्दी लेने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने प्रण लिया कि राम को वापस लाकर ही दम लेंगे। भरत अपनी पूरी सेना और अयोध्या की प्रजा के साथ राम को मनाने वन की ओर चल पड़े। इसी यात्रा के अंत में चित्रकूट में वह अत्यंत भावुक क्षण आया जब दोनों भाई मिले — यही रामायण का सबसे पवित्र प्रसंग राम भरत मिलाप कहलाया।

स्थानविवरणसमय
प्रयागराजनिषादराज और ऋषि भरद्वाज से मिलेकुछ दिन
चित्रकूटभरत मिलाप यहीं हुआ11 वर्ष
पंचवटी (नासिक)शूर्पणखा प्रसंग, सीता हरणकुछ समय
किष्किंधाहनुमान से मिलन, बाली वधकुछ समय
लंकारावण युद्ध और विजययुद्ध काल

Q1. राम जी को वनवास कैसे हुआ था?

रानी कैकेयी ने अपने दो पुराने वरदानों में भरत के लिए राजपद और राम के लिए 14 साल का वनवास मांगा।

Q2. राम को 14 साल का वनवास क्यों दिया गया था?

कैकेयी त्रेतायुग का नियम जानती थीं — 14 साल राजगद्दी छोड़ने पर राजा बनने का अधिकार खो जाता है

Q3. राम के वन गमन की चौपाई क्या है?

“रघुकुल रीत सदा चली आई। प्राण जाए पर वचन न जाई।

Q4. भगवान राम ने 14 साल कहाँ बिताए थे?

राम ने 14 साल में प्रयागराज, चित्रकूट, पंचवटी, किष्किंधा और लंका में समय बिताया

Q5. मंथरा कौन थी?

मंथरा कैकेयी की दासी थी जिसने कैकेयी को भड़काकर राम के वनवास की साजिश रची।

Q6. लक्ष्मण ने 14 साल नींद क्यों नहीं ली?

राम और सीता की रक्षा के लिए। उनकी पत्नी उर्मिला ने उनके बदले 14 साल सोकर यह संभव किया।

यह भी पढ़े,राम ने बाली को छुपकर क्यों मारा ? https://tellmestorydaddy.com/bali-sugriv-yudh-ramayan-ki-kahani/

Bali Sugriv yudh - Ramayan ki kahani
बाली-सुग्रीव युद्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *