Uncategorized

कुंभकर्ण कौन था?

⏱ 21 min
कुंभकर्ण कौन था — रावण का भाई, नींद और युद्ध की कहानी
Listen to Daddy read this story
Narration coming soon — tap to be notified.

अंतिम अपडेट: अगस्त 2026

Quick Facts Table

विषयविवरण
कहानीकुंभकर्ण — रावण का भाई, नींद के वरदान वाला महाबली राक्षस
मुख्य पात्रकुंभकर्ण, रावण, विभीषण, श्रीराम, लक्ष्मण
स्थानलंका
स्रोतवाल्मीकि रामायण (युद्धकाण्ड), रामचरितमानस (लंकाकाण्ड)
पढ़ने का समय⏱ 21 मिनट
मुख्य सीखकर्तव्य और सत्य के बीच के द्वंद्व में सही चुनाव कितना कठिन होता है

तीन खास बातें:

  • जन्म लेते ही कुंभकर्ण की भूख इतनी विशाल थी कि वह अपने आस-पास मौजूद कई प्राणियों को निगल गया था
  • इंद्र का सिंहासन मांगते-मांगते कुंभकर्ण के मुंह से आखिर “नींद” ही क्यों निकल गई?
  • “कुंभकर्ण” नाम क्यों पड़ा?

रामायण में हर मोड़ में रोमांच बढ़ा जाता है और अब एक सवाल आता है कि कुंभकर्ण कौन था ? तो उत्तर है कि कुंभकर्ण लंकापति रावण का भाई था ।

कुंभकर्ण का नाम कैसे पड़ा?

कुंभकर्ण नाम दो शब्दों से मिलकर बना है — “कुंभ” यानी घड़ा और “कर्ण” यानी कान। बचपन से ही उसके कान इतने बड़े और घड़े जैसे आकार के थे कि उसका यही नाम पड़ गया। उसका शरीर इतना विशाल था कि उसकी ऊंचाई छह सौ धनुष और मोटाई सौ धनुष के बराबर बताई जाती है, और उसकी आंखें गाड़ी के पहियों जितनी बड़ी थीं

	कुंभकर्ण का नाम कैसे पड़ा — बचपन में विशाल कान
बचपन से ही घड़े जैसे बड़े कान होने के कारण नाम पड़ा “कुंभकर्ण”

कुंभकर्ण के पिता ऋषि विश्रवा थे और माता राक्षसी कैकसी। उसके भाई-बहनों में लंकापति रावण, धर्मात्मा विभीषण और बहन शूर्पणखा शामिल थे (वाल्मीकि रामायण)।

कुंभकर्ण ने तपस्या करके क्या मांगा?

पुराणों के अनुसार, कुंभकर्ण अपने पूर्वजन्म में असुरराज हिरण्यकशिपु के छोटे भाई हिरण्याक्ष था, जिसका वध भगवान विष्णु ने अपने वराह अवतार में किया था। कुंभकर्ण जन्म से ही इतना बलशाली था कि उसने देवराज इंद्र और यमराज दोनों को परास्त कर दिया था और ऐरावत हाथी का टूटा दांत लेकर इंद्र की छाती पर प्रहार किया था।

जब कुंभकर्ण ने अपने भाइयों रावण और विभीषण के साथ मिलकर ब्रह्मा जी को प्रसन्न करने के लिए वर्षों तक कठोर तपस्या की तो उसकी बढ़ती शक्ति देखकर देवराज इंद्र भयभीत हो उठे उन्हें डर था कि वरदान मिलते ही कुंभकर्ण त्रिलोक के लिए खतरा बन जाएगा ।

इंद्र देवी सरस्वती के पास गए और प्रार्थना की कि जब कुंभकर्ण ब्रह्मा जी से वरदान मांगे, तब उसकी जीभ लड़खड़ा जाए। जब ब्रह्मा जी प्रसन्न होकर वरदान देने आए, कुंभकर्ण “इंद्रासन” (इंद्र का सिंहासन) मांगना चाहता था।

	इंद्रासन मांगते-मांगते कुंभकर्ण के मुंह से निकल गया "निद्रासन"
कुंभकर्ण को वरदान

उस वरदान मांगने वाले क्षण ही देवी सरस्वती के प्रभाव से उसके मुख से निकला “निद्रासन” — यानी सोने के लिए एक शय्या। ब्रह्मा जी ने तुरंत वरदान दे दिया, और कुंभकर्ण अनंत काल के लिए सुला दिया गया।

कुंभकर्ण 6 महीने तक क्यों सोता था?

अपने भाई की यह हालत देख रावण ने ब्रह्मा जी से विनती की। तब ब्रह्मा जी ने वरदान को थोड़ा नरम करते हुए तय किया कि कुंभकर्ण साल में छह महीने सोएगा और छह महीने जागकर अपनी भूख शांत करेगा।

ब्रह्मा जी ने यह अवसर दे तो दिया, पर साथ में एक कठोर शर्त भी जोड़ी — अगर उसे उसके तय समय से पहले जगाया गया, तो उसकी मृत्यु निश्चित थी। जब वह जागता, उसकी भूख इतनी विशाल होती कि वह अपने सामने आने वाली हर चीज़ खा जाता — जीव-जंतु भी उससे अछूते नहीं रहते।

कुंभकर्ण की पत्नी और पुत्र कौन थे?

कुंभकर्ण की तीन पत्नियां बताई जाती हैं — वज्रज्वाला, कर्कटी और तडित्माला । पहली पत्नी वज्रज्वाला असुरराज बलि की पुत्री और विरोचन की पौत्री थी, और उससे दो पुत्र हुए — कुंभ और निकुंभ। इन दोनों में निकुंभ विशेष रूप से शक्तिशाली माना जाता था और स्वयं कुबेर ने उसे निगरानी का खास दायित्व सौंपा था। दूसरी पत्नी कर्कटी से पुत्र भीमासुर और तीसरी पत्नी तडित्माला से पुत्र मूलकासुर हुआ।

कुंभकर्ण का वध किसने और कैसे किया?

जब युद्ध के दौरान जब रावण की सेना श्रीराम के हाथों लगातार हार रही थी, रावण को अपने सोए हुए भाई की याद आई। उसे जगाने के लिए सेंकड़ों सैनिकों को ढोल-नगाड़े बजाने पड़े, भोजन की खुशबू, हाथियों से चिंगाड़ उसके कानों तक पहुंचाई, तब कहीं जाकर कुंभकर्ण की नींद टूटी। ।

कुंभकर्ण 6 महीने तक क्यों सोता था
छह महीने की गहरी नींद में डूबा कुंभकर्ण, जगाने के लिए बज रहे हैं ढोल-नगाड़े

जब उसे तय समय से पहले उठाने का कारण बताया तो कुंभकर्ण ने रावण को सीता जी को वापस लौटाने और अनावश्यक युद्ध रोकने की सलाह दी जिसे रावण ने स्वीकार नहीं किया। वह जानता था कि रावण गलत मार्ग पर है लेकिन फिर भी भाई के प्रति कर्तव्य और लंका के प्रति निष्ठा के कारण उसने युद्ध लड़ने का फैसला लिया ।

कुंभकर्ण को यह भी पता था कि श्रीराम स्वयं भगवान विष्णु के अवतार हैं और उनके हाथों मरने पर मुक्ति मिलेगी इसलिए युद्ध लड़ते हुए भी उसके मन में मृत्यु का भय नहीं था।

कुंभकर्ण युद्धभूमि में उतरा और उसने राम की वानर सेना में भारी तबाही मचाई — हनुमान जी से भी उसका भीषण द्वंद्व हुआ और उसने सुग्रीव को बेहोश करके बंदी बना लिया। युद्धभूमि में तरह-तरह के मायावी रूप बदलने की कला के लिए भी जाना जाता था। उसने अपने कई रूप बना लिए जिससे शत्रु सेना को यह समझ ही नहीं आया था कि असली कुंभकर्ण पर वार कहां करें ! लक्ष्मण जी से भी कुंभकर्ण की लंबी मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों थक गए। ।

कुंभकर्ण ने वानर सेना में मचाई तबाही
युद्धभूमि में उतरते ही कुंभकर्ण ने राम की वानर सेना में भारी तबाही मचाई

फिर उसने “अग्नि-वर्षा” की माया रची, जिससे राम की वानर सेना में भगदड़ मच गई। अंततः खुद श्री राम को ही युद्ध में कूदना पड़ा । श्रीराम ने वर्षा करने वाला अस्त्र चलाया, जिससे आग बुझ गई। कुंभकर्ण ने अगला भीषण हमला “पाषाण-वर्षा” (rain of stones) से किया, जिसे श्रीराम ने एक सुरक्षा-कवच बनाकर रोका।

यह द्वंद्व लंबे समय तक चलता रहा, इसके बाद श्रीराम ने पहले वायुअस्त्र से उसकी एक भुजा और फिर दूसरी भुजा काट दी ।

कुंभकर्ण का वध श्रीराम ने कैसे किया
दोनों भुजाएं कट जाने के बाद भी कुंभकर्ण राम की ओर झपटा, तब चला निर्णायक अस्त्र

फिर भी जब वह राम को निगलने के लिए झपटा तब श्रीराम ने इंद्रास्त्र चलाकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और कुंभकर्ण मार गया ।

युद्ध में कुंभकर्ण के साथ उसके पुत्र कुंभ और निकुंभ भी लड़े। कुंभ का वध वानरराज सुग्रीव के हाथों हुआ और भाई की मृत्यु से क्रोधित निकुंभ ने हनुमान जी पर हमला किया जिसमें अंततः हनुमान जी के हाथों निकुंभ भी मारा गया (वाल्मीकि रामायण, युद्धकाण्ड)। इस तरह कुंभकर्ण का पूरा परिवार एक ही युद्ध में समाप्त हो गया — रावण के अहंकार की कीमत उसके पूरे कुल को चुकानी पड़ी, इसका यह एक बड़ा प्रमाण है।

क्या कुंभकर्ण एक वैज्ञानिक भी था?

कुंभकर्ण को ज़्यादातर लोग सिर्फ़ “सोने वाला राक्षस” मानते हैं, लेकिन एक बहुत कम बताई जाने वाली बात यह है कि वह वेदों और धर्म-अधर्म का गहरा ज्ञाता था, और नए विमान, यंत्र व अस्त्र बनाने का शौकीन भी था। जब वह साल में उस एक दिन के लिए जागता, तो वह समय सोने-खाने में बर्बाद करने के बजाय नए-नए प्रयोग करने में बिताता था।

कुंभकर्ण की कहानी की सीख

कुंभकर्ण की कहानी हमें सिखाती है कि सही और गलत का ज्ञान होते हुए भी, कर्तव्य और रिश्तों के प्रति निष्ठा इंसान को कठिन फैसलों की ओर धकेल देती है। कुंभकर्ण जानता था कि रावण का मार्ग अधर्म का है, फिर भी उसने भाई का साथ चुना — यह हमें सिखाता है कि सच्चा साहस सिर्फ़ लड़ने में नहीं, बल्कि सही सलाह देने की हिम्मत रखने में भी है।

Daddy की बात: अगली बार जब आपका बच्चा किसी को बहुत देर तक सोता देखकर मज़ाक में “कुंभकर्ण” बोले, तो उसे बताइए कि इसका मतलब आलसी नहीं बल्कि गलत बात पर भी अपने परिवार के प्रति वफ़ादार रहने वाला होता है । हा.. हा हा..

कुंभकर्ण का ताकत पाने कि चाह बुरी नहीं थी लेकिन एक तो वरदान मिलने के बाद उसके उपयोग की मंशा बुरी थी इसलिए ब्रह्मा भी उसका साथ नहीं दे पाए और दूसरा कि वह युद्ध में अधर्म की ओर से लड़ रहा था, इन 2 कारणों से उसका वध हुआ।

1.कुंभकर्ण कौन था?

कुंभकर्ण रावण का छोटा भाई और रामायण का एक शक्तिशाली राक्षस पात्र था, जो ऋषि विश्रवा और राक्षसी कैकसी की संतान था। वह अपने विशाल शरीर, भारी भूख और छह महीने तक लगातार सोने की अद्भुत आदत के लिए प्रसिद्ध है।

2.कुंभकर्ण का वध किसने और कैसे किया?

प्रभु श्रीराम ने इंद्रास्त्र चलाकर कुंभकर्ण का सिर धड़ से अलग कर दिया।।

3.कुंभकर्ण 6 महीने तक क्यों सोता था?

यह उसे मिले एक वरदान का नतीजा था — देवी सरस्वती के प्रभाव से कुंभकर्ण के मुंह से “इंद्रासन” की जगह “निद्रासन” (नींद) निकल गया था, जिसे बाद में रावण के आग्रह पर छह महीने सोने और छह महीने जागने में बदला गया।

4.कुंभकर्ण की पत्नी और पुत्र कौन थे?

कुंभकर्ण की तीन पत्नियां थीं — वज्रज्वाला, कर्कटी और तडित्माला। इनसे उसे तीन पुत्र हुए — कुंभ व निकुंभ (वज्रज्वाला से), भीमासुर (कर्कटी से) और मूलकासुर (तडित्माला से)।

5.कुंभकर्ण का नाम कैसे पड़ा?

बचपन से ही उसके कान घड़े (“कुंभ”) जितने बड़े थे, इसीलिए उसका नाम “कुंभकर्ण” पड़ा।

6.कुंभकर्ण किसका अवतार था?

कुछ पौराणिक कथाओं (जैसे भागवत पुराण की परंपरा) में कुंभकर्ण को भगवान विष्णु के द्वारपाल “विजय” का अवतार बताया गया है, जिसे उनके भाई “जय” के साथ मिलकर शाप मिला था — जय आगे रावण बने। एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार वह पूर्वजन्म में असुरराज हिरण्यकशिपु के भाई हिरण्याक्ष भी था। यह दोनों जानकारी वाल्मीकि रामायण से अलग, पुराणों की परंपरा से आती है।

7. कुंभकर्ण कितना बड़ा/लंबा था?

पौराणिक वर्णन के अनुसार कुंभकर्ण की ऊंचाई छह सौ धनुष और मोटाई सौ धनुष के बराबर बताई जाती है।

More stories like this

Leave a thought